Bhagalpur News: स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम: नगर निगम में समीक्षा बैठक, विभिन्न विभागों संग समन्वय का निर्देश
भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम स्थित नगर आयुक्त के कार्यालय में बुधवार को शहर की जलजमाव समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम को लेकर एक महत्वपूर्ण और विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने की। बैठक में नगर निगम के तीनों उप नगर आयुक्त, दोनों नगर प्रबंधक, योजना शाखा प्रभारी, बुडको के कार्यपालक व कनीय अभियंता सहित नगर निगम के तमाम अभियंता उपस्थित रहे।
डीपीआर की समीक्षा और जांच के निर्देश बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने बुडको द्वारा शहर के लिए तैयार कराए गए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) की समीक्षा की और इसमें आवश्यक संशोधनों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग को अंतिम प्रस्ताव भेजने से पहले डीपीआर की पूरी तरह जांच कर ली जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.