Bhagalpur News: स्टैंडिंग की बैठक आज, स्वतंत्रता दिवस को लेकर होगी चर्चा
भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम परिसर में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर नगर निगम सहित समिति के सदस्यों की ओर से एजेंडों को तैयार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर सहित अन्य प्रतिष्ठानों में होने वाले आयोजनों को लेकर है। वहीं नगर निगम परिसर में इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: निगम सभागार में 12 को होगी स्टैंडिंग की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.