Bhagalpur News: स्टाफ की कमी से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 30 बेड का आईसीयू बेकार पड़ा
भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जेएलएनएमसीएच से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 30 बेड का आईसीयू वार्ड कर्मियों की कमी के कारण बेकार पड़ा है। पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के चलते इन बेड पर गंभीर मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। करोड़ों की लागत से तैयार 30 बेड के आईसीयू के संचालन के लिए कम से कम 10 एसआर, 40 नर्स और 10 एनेस्थेसियोलॉजिस्ट जरूरत है। दूसरी ओर, जेएलएनएमसीएच यानी मायागंज अस्पताल के आईसीयू में उपलब्ध सीमित बेड के कारण गंभीर मरीजों को भर्ती कराने के लिए परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मायागंज अस्पताल में आईसीयू स्थिति मायागंज अस्पताल के आईसीयू में कुल 45 बेड की क्षमता है, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण फिलहाल केवल 24 बेड पर ही मरीजों का इलाज हो रहा है। इस तरह 21 बेड अनुपयोगी पड़े ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.