भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती-बाराहाट मार्ग पर सीमानपुर मोड़ के स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेक्टर ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में ऑटो में सवार चार यात्री जख्मी हो गए। घायलों का प्राथमिक इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में कराया गया। बरमसिया निवासी अकबर अंसारी का पैर टूटने की आशंका है। उसे मायायगंज अस्पताल रेफर कर दिया है। समस्तीपुर के मो. इरसाद का सिर फट गया है। बाराहाट के सागर साह का हाथ-पैर जख्मी हुआ है। रिफातपुर बासा निवासी दिलीप ठाकुर के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ऑटो का चक्का फटा, बाल-बाल बचे यात्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...