भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। एनएच-31 पर महंत स्थान के समीप शुक्रवार को स्कॉर्पियो व सीएनजी टेंपो की टक्कर में जयरामपुर निवासी गौरव कुमार घायल हो गया। एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल को सीएचसी बिहपुर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे भागलपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू भर्ती कराया है। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों चालकों, सुभाष दास एवं इंदल सिंह को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...