Bhagalpur News: स्कूल परिसर से चार मनचलों को पुलिस ने पकड़ा
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खेरैहिया स्थित हाई स्कूल परिसर में छात्राओं के साथ अभद्र टिप्पणी करने और छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की। छात्राओं को परेशान किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अकबरनगर पुलिस ने स्कूल परिसर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस चार युवकों को पकड़कर थाने लायी। अकबरनगर थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार ने बताया कि खेरैहिया हाई स्कूल की ओर से बार-बार शिकायत मिल रही थी कि कुछ युवक स्कूल परिसर में आकर छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को पकड़ा है। सभी को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.