Bhagalpur News: स्कूल के रसोईघर का ताला तोड़कर 10 बोरा चावल चोरी
भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा प्रखंड के भवानीपुर मध्य विद्यालय, भवानीपुर के रसोईघर का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार की देर रात करीब 10 बोरा चावल चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर कुमार स्कूल पहुंचे तो रसोईघर का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर चावल चोरी होने की जानकारी मिली। घटना की सूचना रंगरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.