Bhagalpur News: स्कूलों में बच्चों को पॉक्सो कानून की दी जानकारी
भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। नालसा की कार्ययोजना के तहत कहलगांव अनुमंडल के विभिन्न स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इसमें बच्चों को गुड टच-बैड टच, बाल यौन अपराध, पॉक्सो कानून, मानव तस्करी और बाल श्रम के प्रति जागरूक किया गया।गणपत सिंह उच्च विद्यालय में अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार और अधिवक्ता चांदनी प्रिया ने बच्चों को पॉक्सो कानून की जानकारी देते हुए सवाल-जवाब किए। उर्दू मध्य विद्यालय, पठनपुरा में अवर न्यायाधीश तृतीय मो. तस्नीम कौशर और अधिवक्ता मोनाजिर आलम, गांगुली मध्य विद्यालय में न्यायाधीश सह सचिव विकास गौरव और अधिवक्ता निधि चौधरी तथा काजीपुरा स्थित बीबी खेमानी स्कूल में न्यायाधीश अनंत कुमार और अधिवक्ता रूपम तिवारी ने बच्चों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.