Bhagalpur News: स्कार्पियो की ठोकर से स्कूटी सवार शिक्षिका हुईं घायल
भागलपुर, सितम्बर 12 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। जमनी मोड़ के समीप शुक्रवार को स्कॉर्पियो की ठोकर से स्कूटी सवार शिक्षिका अर्चना कुमारी घायल हो गईं। शिक्षिका की पोस्टिंग रजौन प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय में है। शिक्षिका स्कूटी से भागलपुर, अलीगंज स्थित किराए के आवास में आ रही थी। ठोकर मारने वाली स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर शिक्षका ने पुलिस को बताया। बायपास पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूटी जब्त कर थाना परिसर में रखा है। वहीं पुलिस स्कॉर्पियो की खोजबीन कर रही है। बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि घायल शिक्षिका की स्कूटी को थाना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अनियंत्रित स्कार्पियो ने बिजली पोल से टकराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.