Bhagalpur News: स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण में 400 बच्चों ने लिया भाग
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। शाहकुंड के राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू विद्यालय में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 400 बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। पूरे समारोह में अनुशासन, सेवा भावना, एकता और नेतृत्व क्षमता का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कल्याण पदाधिकारी मोहम्मद एजाज के द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिभागियों को स्कार्फ एवं प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों को सिखाए जा रहे सेवा, अनुशासन और देशभक्ति के गुर यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.