Bhagalpur News: सौहार्दपूर्ण माहौल में नवरात्र मनाने के लिए पुलिस-पब्लिक बैठक
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को पुलिस-पब्लिक बैठक एसपी वैभव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसपी ने कहा कि नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना पुलिस की प्राथमिकता है। शारदीय नवरात्र को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। बाजार में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी। बाजार में ई-रिक्शा, ऑटो, टोटो के लिए वन-वे परिचालन लागू करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सिटी कार्ट मॉल से ब्याहुत चौक तक तथा इन्दु मेडिकल से महाराज जी चौक तक नो-व्हीकल जोन रखने के प्रस्ताव पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। इसमें सभी व्यवसायी से सहयोग की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.