Bhagalpur News: सोलो नृत्य प्रतियोगिता में राधिका ने जीता गोल्ड मेडल
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। ईबीएसबी मोतिहारी कैंप-2 में आयोजित प्रतियोगिता में गणपत सिंह उच्च विद्यालय, कहलगांव की 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर की कैडेट राधिका कुमारी ने सोलो नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें दीनदयाल उपाध्याय एग्रीकल्चर कॉलेज के प्राचार्य ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं, रस्साकशी प्रतियोगिता में कैडेट मनीष कुमार और शांतनु कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैंप में बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के कैडेटों ने भाग लिया। 23 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर एवं एनसीसी अधिकारी मोहम्मद आरिफ हुसैन ने सफल कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बीआरएबीयू के दो छात्रों को मिला स्वर्ण पदक यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.