Bhagalpur News: सोलर स्ट्रीट लाइट की कमी से शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है पियुन टोला
भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट किशनपुर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-8 स्थित पियुन टोला में सोलर स्ट्रीट लाइट की कमी से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया से आवश्यक स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।ग्रामीण शेख मंजूर, संतोष, शेख सहजान सहित अन्य लोगों ने बताया कि टोले में केवल एक-दो सोलर स्ट्रीट लाइट लगी हैं, जो पूरे मोहल्ले के लिए नाकाफी हैं। शाम ढलते ही मुख्य सड़क सहित आसपास का इलाका अंधेरे में डूब जाता है।रात के वक्त जरूरी खरीदारी हेतु बाजार जाने में कठिनाई होती है। बरसात के दिनों में अंधेरे के कारण गिरने की आशंका बनी रहती है। साथ ही सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों के काटने का भी डर बना रहता है।ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.