भागलपुर, नवम्बर 27 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा में 28 एवं 29 नवंबर को राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। मध्य विद्यालय सोनवर्षा दियारा के मैदान में होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे होगा। डे-नाइट प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं महिला वर्ग में बेगूसराय और सोनवर्षा की टीमों के बीच मुकाबला होगा। पुरुष वर्ग की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 15 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Nawada News: उत्साह: राज्यस्तरीय विद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...