Bhagalpur News: सॉकर इलेवन ने तुलसीनगर को 1-0 से हराया
भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता खेल दिवस के मौके पर शनिवार को बरहपुरा 11 स्टार फुटबॉल क्लब की तरफ से हवाई अड्डा मैदान में मैत्री प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस दौरान सॉकर इलेवन बनाम तुलसीनगर फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सॉकर इलेवन ने तुलसी नगर को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सोकर की तरफ से डब्ल्यू ने एक गोल किया। मैच में खिलाड़ियों को जिला फुटबाल संघ के सचिव फारूक आजम और खिलाड़ी फैसल खान के द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया गया। निर्णायक के रूप में अजान माजिद, कृष्ण कुमार, आकाश कुमार और सनी कुमार थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अधौरा ने भभुआ की टीम को एक गोल से किया पराजित यह भी पढ़ें- Bhabua News: अधौरा ने भभुआ की टीम को एक गोल से किया पराजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.