Bhagalpur News: सैकडों लोगों का राशन कार्ड रद्द, नया बनाने के बाद मिलेगा लाभ
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के सैकड़ों लाभुकों का जुलाई माह में राशन कार्ड बंद कर दिया गया। जिससे इलाके के लाभुकों में हड़कंप मच गया है। इन लोगों को जून माह तक राशन मिला था। इस माह जब राशन लेने जनवितरण विक्रेता के पास गए तो उन्हें बताया गया कि आपका राशन कार्ड बंद हो चुका है। रद्द किए गए कार्डो में अधिकतर गरीब और बेसहरा परिवार भी शामिल हैं। जो जुलाई माह से राशन लेने से वंचित हो गए। लोगों का राशन कार्ड किस करण से बंद हुआ लाभुकों को कुछ पता नहीं चल पा रहा है, और जनवितरण विक्रेता भी कारण नहीं बता पा रहे हैं।
कार्ड बंद होने का कारण डीलर का कहना है कि विभाग द्वारा ही ऊपर से कार्ड बंद कर दिया गया। जिसका स्पष्ट कारण हमलोग भी नहीं बता पाएंगे। वहीं एक गांव के लाभुक उषा देवी, माला देवी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.