भागलपुर, जुलाई 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड से प्राप्त दो अतिप्राचीन वृक्ष जीवाश्मों (ट्री फॉसिल) की प्रजाति जानने के लिए लखनऊ के वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया है। इसको लेकर भागलपुर प्रशासन ने देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोसाइंसेज (बीएसआईपी), लखनऊ से औपचारिक पत्राचार कर इन जीवाश्मों के वैज्ञानिक परीक्षण का अनुरोध किया गया है। सहायक संग्रहालयाध्यक्ष अंकित रंजन ने बताया कि इस खोज की सूचना संग्रहालय एवं पुरातत्व निदेशालय, बिहार को भेज दी गई है। साथ ही, परीक्षण के माध्यम से जीवाश्मों की अनुमानित आयु, संबंधित वृक्ष की प्रजाति, भूवैज्ञानिक काल तथा अन्य वैज्ञानिक विशेषताओं का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन जीवाश्मों का वैज्ञानिक अध्ययन भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्...