Bhagalpur News: सैंडिस कंपाउंड में खेले जाएंगे बीसीसीआई घरेलू मैच
भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित किए जाने वाले घरेलू मैचों का आयोजन होगा। इसके लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) को अनुमति दे दी है। इस संबंध में बीसीए के सीईओ मनीष राज ने बीडीसीए सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर को सूचना का पत्र भेजा है। साथ ही स्टेडियम को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार एवं सुव्यवस्थित रखने को कहा है। दरअसल, बीसीसीआई की टीम ने कुछ दिनों पूर्व स्टेडियम का निरीक्षण किया था। इसमें मानकों के अनुरूप स्टेडियम पाया गया था।
बीसीसीआई और बीसीए की टीम का निरीक्षण बीडीसीए अधिकारियों के मुताबिक बीसीसीआई और बीसीए के एक टीम अक्टूबर में भी फिर से सुविधाओं का जायजा लेने के लिए आएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.