भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: नवगछिया l निज संवददाता lअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गतिविधि से सेवार्थ विद्यार्थी नवगछिया के द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नवगछिया पुलिस लाइन में प्रशिक्षण कर्मी और पदाधिकारियों के बीच रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया। सेवार्थ विधार्थी के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि पिछले साल की भांति इस बार भी जो पुलिसकर्मी अपने घर को छोड़कर देश के सेवा में लगे रहते हैं वैसे लोगों के लिए मानव सेवा का ध्येय लेकर नवगछिया पुलिस लाइन में रक्षाबंधन महोत्सव मनाया गया। पुलिस लाइन नवगछिया के मेजर हरिओम, सार्जेंट राहुल, सार्जेंट नवीन अरविन्द हवलदार,सलाम ख़ां, उपस्थित थे। वहीं मौके पर अभाविप के कुसुम, निक्की, साधना, मौसम, नन्दनी आदि कार्यक्रम में लगे हुए थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्ष...