Bhagalpur News: सेवानिवृत रेलकर्मी से छिनतई में आरोपियों की पहचान नहीं
भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट भागलपुर। सेवानिवृत रेलकर्मी कैलाश बिहारी ठाकुर से बुधवार को हुई 50 हजार की छिनतई में आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। जोगसर थाना क्षेत्र में तब घटना हुई जब वे बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकले थे। छिनतई के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की कोशिश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने हथियार सटाकर लूट नहीं की है बल्कि पैसे का बैग छीनकर भाग निकले। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हथियार सटाकर रिटायर्ड रेलकर्मी से 50 हजार रुपये की लूट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.