Bhagalpur News: सेवानिवृत्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, मथुरापुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में शिक्षकों के लिए सेवानिवृत्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य नंद सरस्वती के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय विशेषज्ञ एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित संथालिया ने शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उपाय बताए। प्रशिक्षण के दौरान निवेश रणनीति, संपत्ति आवंटन, कर प्रावधान, नियमित आय की योजना और भविष्य की वित्तीय सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.