Bhagalpur News: सेमीफाइनल में पहुंचा महेंद्र फुटबॉल क्लब खेरैहिया
भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एसएसवी कॉलेज मैदान, कहलगांव में गुरुवार को जिला फुटबॉल लीग का अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला शांति फुटबॉल क्लब भुवालपुर और महेंद्र फुटबॉल क्लब खेरैहिया के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त होने के बाद विजेता के निर्धारण के लिए ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया गया। ट्राई ब्रेकर में महेंद्र फुटबॉल क्लब खेरैहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शांति फुटबॉल क्लब भुवालपुर को 4-2 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ खेरैहिया की टीम ने जिला फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच का उद्घाटन मुकाबले का उद्घाटन कहलगांव के पूर्व विधायक पवन यादव ने किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.