Bhagalpur News: सेमिनार में संतुलित आहार और खाद्य अपव्यय रोकने पर हुई चर्चा
भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भागलपुर चैप्टर भारतीय पोषण संघ, स्नातकोत्तर गृह विज्ञान खाद्य एवं पोषण विभाग औप सफाली संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार सह वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय 'आज नवाचार करें, कल को पोषित बनाएं' था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संतुलित आहार, स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग, खाद्य अपव्यय रोकने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्घाटन टीएनबी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपो महतो ने किया, और अध्यक्षता पूर्व कुलपति एवं सफाली संस्थान के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) फारूक अली ने की। वहीं कार्यक्रम में गुलअफशा परवीन ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और फ्रूट बास्केट देकर किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: भोजन पेट भरने का साधन नहीं, होता है शरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.