Bhagalpur News: सेतु के एक स्लैब पर गार्डर की असेंबलिंग शुरू
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के एक स्लैब पर गार्डर की असेंबलिंग शुरू हो गई है। बरारी साइड से शनिवार दोपहर बार्ज क्रेन की मदद से स्टील गार्डर को स्लैब के खाली जगह पर रखा गया है। बरारी यार्ड से निर्माण सामग्री को पुल के स्पैन तक पहुंचाने के लिए जलपोत (बार्ज) की मदद लेनी पड़ी। बार्ज पर मौजूद बड़ी क्रेनों की मदद से गर्डर के विशाल स्टील पार्ट्स को सीधे सेतु के ऊपरी हिस्से पर पहुंचाया गया। जहां तकनीकी दल उन्हें आपस में जोड़ने और असेंबल करने के काम में लग गए। साइट इंजीनियरों ने बताया कि दो दिन में गार्डर की असेंबलिंग पूरी हो जाएगी। इसके बाद फुटपाथ पर स्टील प्लेट बिछाया जाएगा। सारा काम पूरा होने के बाद ट्रस ब्रिज के फ्रेम से जोड़ा जाएगा। इसके बाद गार्डर पर सड़क की ढलाई करायी जाएगी। इधर, तीसरे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.