Bhagalpur News: सूखा नशा व स्मैक पर सख्ती की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। भागलपुर जिला नागरिक परिषद एवं भाजपा नवगछिया जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नवगछिया पुलिस जिले में तेजी से फैल रहे सूखे नशे (स्मैक) के सेवन और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग करते हुए एसपी को एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, दिलीप उर्फ बबलू चौधरी तथा खरीक मंडल भाजपा के कन्हैया झा शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.