Bhagalpur News: सुश्रुत संहिता, चरक संहिता जैसे ग्रंथों का चिकित्सा क्षेत्र में है अमूल्य उपहार : आदित्य
भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंतिचक ग्राम में स्थित पीएमश्री घोल्टन मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय अंतिचक कहलगांव में शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक मदनमोहन पाठक की अध्यक्षता में छात्र संवाद आयोजित किया गया। संवाद की प्रस्तुति बीएसईबी 2026 विज्ञान टॉपर आदित्य प्रकाश अमन ने दी। उन्होंने छात्रों की जिज्ञासाओं का अपनी मेधा से हरसंभव शमन करने का भरपुर प्रयास किया। सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म का समुचित उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में सुश्रुत संहिता, चरक संहिता जैसे ग्रंथों को विश्व को भारत का ऋणी बताया। उन्होंने कहा कि परमाणु सिद्धांत सर्वप्रथम महर्षि कणाद ने दिया था। सूर्य व चंद्र की दूरी को संस्कृत के ऋषियों ने पहले ही निर्धारित कर दिया था। यह भी पढ़ें- चिकित्सकों के सेवा भाव से कराया परिचित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.