भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता दो प्रखंडों को जोड़ने वाली सुल्तानगंज-शाहकुंड मुख्य सड़क मार्ग पर नगर परिषद के वार्ड 22 स्थित काली स्थान के समीप वर्षा एवं नाले का पानी जमा रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के पानी का निकासी नहीं रहने एवं सड़क उंची नहीं बनाए जाने के कारण इन स्थलों पर जलजमाव रहता है। खाई का पता नहीं रहने के कारण आए दिन यहां दो एवं तीन पहिया वाहन पलटते रहता है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क किनारे कचरे की बदबू से भी लोगों का जीना मुहाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नाली का निर्माण सड़क के बराबर करने के कारण सारा पानी सड़क पर बह रहा है। इस मामले में कई बार संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि को समस्या के समाधान के लिए कहा गया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हो पायी है,...