भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड से चार किसान रांची(झारखंड) रवाना हुए। प्रगतिशील एवं नवाचार किसानों का चार दिवसीय कृषि परिभ्रमण कार्यक्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रांची (झारखंड) में है। प्रखंड के इंग्लिश चिचरौन पंचायत के किसान राजन सिंह, सुनील कुमार सिंह, रोशन कुमार व सुधांशु रंजन सिंह शामिल है। बीएओ सत्यम राज ने बताया कि किसानों को प्रशिक्षण के लिए रांची भेजा गया है। वहीं आगामी 25 नवंबर को मोतीहारी में मखाना खेती के प्रशिक्षण व परिभ्रमण के लिए चार किसान का चयन प्रखंड से किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जैविक खेती का प्रशिक्षण लेंगे 52 प्रगतिशील किसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...