Bhagalpur News: सुल्तानगंज में भारत विकास परिषद की नई शाखा का होगा गठन
भागलपुर, नवम्बर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारत विकास परिषद की नई शाखा अजगैवीनाथ धाम शाखा का गठन 18 दिसंबर को सुल्तानगंज स्थित बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में किया जाएगा। यह आयोजन सत्यम शाखा और अंग शाखा भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। शाखा के संस्थापक संयोजक एवं अंग शाखा के सचिव चांद झुनझुनवाला ने बताया कि सुल्तानगंज शाखा की शुरुआत 40 नए सदस्यों के साथ की जा रही है। समारोह के दौरान सभी सदस्यों को पद एवं सेवा की शपथ दिलाकर परिषद का प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा। सचिव ने बताया कि वर्ष 1963 में स्थापित यह संस्था देशभर की 1600 शाखाओं के माध्यम से राष्ट्र सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता में जुटी है। संस्था द्वारा आयोजित भारत को जानो और राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में इस वर्ष देश के एक लाख स्कूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.