भागलपुर, नवम्बर 20 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। प्रखंड की मसदी पंचायत अंतर्गत विनोवा नगर (भुदान) वार्ड-6 निवासी टेंपो चालक अजीत कुमार उर्फ अंजनी पासवान (33 वर्ष), पिता छोटे लाल पासवान की टेंपो पलटने से दुमका के तालझारी में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई डिंपल कुमार शव लाने पड़ोसी के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। मृतक मूल रूप से बांका जिला के अमरपुर थाना अंतर्गत सलेमपुर के रहने वाले थे। वर्ष 1990 में विनोवा नगर भुदान में घर बनाकर वे यहां के मूल निवासी बन गए थे। तीन माह पहले उन्होंने टेंपो खरीदकर स्वयं चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Dumka News: बिहार के श्रद्धालु का टेंपो बासुकीनाथ मंदिर जाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो घायल बुधवार सुबह 10 बजे आरक्षित यात्रियों ...