Bhagalpur News: सुबह 9 बजे स्टेशन चौक पर लगा भीषण जाम
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर। मंगलवार की सुबह 9 बजे स्टेशन चौक से लेकर लोहिया पुल तक एक घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के कारण कई लोगों को स्टेशन पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हल्की बारिश होने के बाद जाम की स्थिति हो गई। देखते ही देखते यह जाम लोहिया पुल तक पहुंच गया। इन दिनों फिर से लोहिया पुल पर केला समेत अन्य सामान बेचने वाले फुटकर दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है। प्रतिदिन स्टेशन चौक पर लगने वाले जाम के कारण पार्किंग के लिए स्टेशन पर जाने वाली गाड़ियों को भी दिक्कतें होने लगी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.