भागलपुर, सितम्बर 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर। शहर के तिलकामांझी समेत अन्य इलाके में शनिवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। सुबह के समय हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। दोपहर 12 बजे तक आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से उमस व गर्मी बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। 4.8 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही। वहीं सबौर समेत अन्य इलाके में 13 मिलीमीटर बारिश हुई। इधर, बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20-22 सितंबर के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : सुबह में हल्की बारिश से मौसम सुहाना एक-दो स्थानों पर...