भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर रेलवे ढाला फाटक संख्या 15 ए को हाल ही में बंद किए जाने के विरोध में बुधवार की सुबह राघोपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने एक विशाल पैदल पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा सुबह करीब 9 बजे राघोपुर रेलवे ढाला से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। जहां,पैदल मार्च राघोपुर रेलवे ढाला से एनएच 106 के रास्ते सिमराही बाजार स्थित जेपी चौक पहुंचा। इसके बाद यह गणपतगंज बाजार तक जाएगा। वही,राघोपुर के स्थानीय निवासी निर्मल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ढाला बंद होने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, आज हम लोगों ने रेलवे ढाला राघोपुर से पैदल पदयात्रा शुरू की है। यह एनएच 106 के रास्ते सिमराही बाजार के...