Bhagalpur News: सुपौल : कार की ठोकर से युवक की मौत, पांच वर्षीय बच्चा गंभीर
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: त्रिवेणीगंज (सुपौल) से मनोज रोशन की रिपोर्ट त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज-जदिया एनएच-327ई पर बुधवार रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार पांच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की पिलुवाहा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीनियां वार्ड 12 निवासी अनिल मेहता के पुत्र राजा कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि घायल बच्चा उसी वार्ड के पवन मेहता का पुत्र रौनक कुमार (पांच वर्ष) है।
घटनाक्रम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पांच बर्षीय बच्चे के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में लक्ष्मीनिया चौक गया था। घर लौटने के क्रम में लक्ष्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.