Bhagalpur News: सुपौल: रात में मछली पकड़ने निकले युवक का सुबह धान खेत में मिला शव,
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: सुपौल से नवीन कुमार की रिपोर्ट सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के चैनसिंहपट्टी वार्ड 2 में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव धान के खेत (चउर) में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नथनी सादा के पुत्र डोमी सादा (25) के रूप में हुई है। युवक गुरुवार रात मछली पकड़ने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन सुबह उसका शव खेत में मिलने के बाद मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच हर पहलू से शुरू कर दी है।परिजनों के मुताबिक डोमी सादा रात में मछली पकड़ने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह धान रोपने के लिए खेत गई महिलाओं की नजर चउर में पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.