Bhagalpur News: सुपौल: राघोपुर ओवरब्रिज पर सीटी रिक्शा की ठोकर से पैदल यात्री की मौत, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू
भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: राघोपुर से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित ओवरब्रिज पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जब एक सीटी रिक्शा ने पैदल जा रहे व्यक्ति को ठोकर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिराहा निवासी 45 वर्षीय रामचंद्र शर्मा के रूप में हुई है। इस संबंध में राघोपुर रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंजार अहमद ने बताया कि घायल को शाम 5 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया था। यह भी पढ़ें- Supaul News: राघोपुर ओवरब्रिज पर सीटी रिक्शा की ठोकर से पैदल यात्री की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.