Bhagalpur News: सुपौल: भीमनगर सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 9 -- Bhagalpur News: वीरपुर से रवि की रिपोर्ट भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के भीमनगर चेकपोस्ट पर एसएसबी की 45वीं वाहिनी ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वांछित फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके साथ नेपाल से भारत आ रही 15 वर्षीय नेपाली नाबालिग बालिका को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में मामला बाल विवाह और संभावित मानव तस्करी से जुड़ा पाया गया है।
संयुक्त जांच में आरोपी की पहचान एसएसबी के अनुसार भीमनगर सीमा चौकी की चेकिंग टीम और क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया की मानव तस्करी रोधी इकाई की संयुक्त टीम नियमित जांच एवं डाटा एंट्री कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति और उसके साथ मौजूद बालिका की जांच की गई। व्यक्ति का चेहरा और पहचान संबंधी विवरण जम्मू-कश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.