Bhagalpur News: सुपौल: प्रतापगंज में किसान को मारी गोली, जिउतिया में मूर्ति विसर्जन को ले हुआ था विवाद
भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: प्रतापगंज (सुपौल ) से विजय राज छाजेड़ की रिपोर्ट प्रतापगंज में सोई अवस्था में किसान को हत्या की नीयत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र की तीनटोलिया पंचायत के वार्ड 14 में शनिवार रात करीब 10.45 बजे की है। गोली लगने से घायल लक्ष्मण पंडित का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार गोली गले के रास्ते पेट में जाकर फंस गई है। वहीं इस मामले में घायल लक्ष्मण पंडित की पत्नी बैचनी देवी ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलीकांड के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जिउतिया प्रतिमा विसर्जन को लेकर विवाद जिउतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.