Bhagalpur News: सुपौल: डांडिया की धुन पर देर रात तक थिरकता रहा शहर
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: त्रिवेणीगंज,सुपौल से रवि बड़े शहरों में होने वाले डांडिया नृत्य का आकर्षण अब छोटे शहरों में भी लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। इसकी बानगी शनिवार की देर शाम सार्वजनिक बड़ी परिसर में देखने को मिली। यहां पहली बार आयोजित डांडिया नृत्य कार्यक्रम में लोगों ने जमकर धमाल मचाया। डांडिया की धुन पर थिरकते लोगों के उत्साह से पूरा माहौल उत्सवी रंग में रंग गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पारंपरिक अंदाज में डांडिया की लय पर कदम मिलाते प्रतिभागियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में देर रात तक रौनक बनी रही। डांडिया नृत्य को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। स्थानीय स्तर पर पहली बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.