Bhagalpur News: सुपौल: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, परिजनों ने एनएच 327ई जाम कर किया प्रदर्शन
भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: पिपरा से पप्पू कुमार कि रिपोर्ट थाना क्षेत्र के पिपरा-सुपौल मुख्य मार्ग पर निर्मली चौक के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक सवार युवक को आमने-सामने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बसहा पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी श्री प्रसाद यादव के छोटे पुत्र सतीश कुमार (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सतीश टेंट में मजदूरी करता था। गुरुवार रात वह लिटियाही स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मजदूरी कर बाइक से अपने ससुराल गोरवगढ़ (सुपौल) जा रहा था। परिजनों ने बताया कि देर रात होने के कारण उसकी पत्नी रिंकू देवी ने फोन पर उसे ससुराल आने से मना किया था, लेकिन सतीश नहीं माना और ससुराल के लिए निकल गया। इसी दौरान निर्मली चौक पर यह हादसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.