भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: कुनौली (सुपौल ) से सुनील कुमार की रिपोर्ट कुनौली, निज प्रतिनिधि। कुनौली थाना क्षेत्र के वार्ड 15 में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब साढ़े सात लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। रविवार की रात तीन बजे गृहस्वामी प्रकाश कुमार की नींद खुली तो कमरे में ट्रंक खुला मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो पड़ोसी प्रवीण कुमार सिंह के घर के बरामदे में जेवर के डिब्बे और बैग बिखरे मिले। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित प्रकाश कुमार ने कुनौली थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, चोर घर से करीब 42 ग्राम सोने के आभूषण ले गए, जिनकी कीमत लगभग साढ़े छह लाख रुपये बताई गई है। इ...