भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: सरायगढ़ से रवि की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव के पास एनएच 27 पर सोमवार को सुबह करीब 4 से में पटना से जोगबनी जा रही देव ट्रेवल बस ने पहले से खड़ी एक ट्रक में पीछे से ठोकर मार दिया। जिसके कारण बस के खलासी की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 6 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में लगभग 30 व्यक्ति सवार थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना से जोगबनी जा रही देव ट्रेवल बस बीआर 31 पी ए 3121 ने एनएच 27 पर झाझा गांव के पास दूसरे बस को ओवरटेक करने के क्रम में एन एच 27 पर पहले से खड़ी एक पटाखे के सामग्री से लदा एक ट्रक नंबर बीआर 06 जीसी9552 में जाकर पीछे से ठोकर मार दिया। जिसके कारण बस के खलासी करजाईन थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के निवासी वार्ड 7 निवासी विजय नारायण झा के 44 वर्ष...