भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: किशनपुर, सुपौल से रवि कुमार की रिपोर्ट कोसी तटबंध के भीतर दुबियाही पंचायत के बेला गोठ वार्ड 6 में कोसी नदी का कटाव लगातार विकराल रूप धारण करता जा रहा है। बीते कई दिनों से जारी कटाव के कारण ग्रामीणों के घर एक-एक कर कोसी नदी में समाते जा रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अपने आशियाने को उजाड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को विवश हैं। वहीं कटाव रोकने के लिए विभाग द्वारा कराए गए बांस पाइलिंग कार्य का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में अब तक कोई उनकी सुधि लेने नहीं पहुंचा है।

कटाव का विकराल रूप ग्रामीणों का कहना है कि कोसी नदी की धारा तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है। हर दिन कटाव की रफ्तार बढ़ने से लोगों में भय क...