भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही स्थित गांधीनगर एनएच-27 क्रॉसिंग के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। घटना शनिवार देर रात करीब दो की है। बताया जाता है कि भपटियाही की ओर से सिमराही की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार बीआर 01जेबी 2964 अनियंत्रित होकर एनएच के किनारे नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरा के खंभे को तोड़ते हुए एक पीपल के पेड़ से जा टकराई और पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में करीब पांच लोग सवार थे, जिनमें से चालक को मामूली चोटें आईं। हालांकि दुर्घटना के तुरंत बाद कार सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए, जिससे उनकी चोटों की गंभीरता का पता नहीं चल सका।

घटना के बाद की स्...