Bhagalpur News: सुपर स्पेशियलिटी में जल्द शुरू होगी कैथ लैब
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द ही कैथ लैब की सुविधा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। लैब के संचालन के लिए बहुप्रतीक्षित अत्याधुनिक एंजियोग्राफी मशीन अस्पताल परिसर में पहुंच चुकी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मशीन को निर्धारित स्थान पर स्थापित (इन्स्टॉल) करने और तकनीकी परीक्षण (ट्रायल) की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से अंतिम हरी झंडी मिलते ही हृदय रोगियों के लिए जांच और इलाज की सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। कैथ लैब के शुरू होने से भागलपुर सहित पूरे पूर्वी बिहार, कोसी और सीमांचल क्षेत्र के दिल के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें इलाज के लिए पटना या दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही एंजियोग्राफी और एंजियोप्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.