Bhagalpur News: सुधा मिल्क पार्लर सहित अन्य स्थानों पर चोरी
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। प्रखंड परिसर में सात निश्चय योजना के तहत संचालित सुधा मिल्क पार्लर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। उन्होंने खिड़की तोड़कर नकदी सहित सुधा के विभिन्न उत्पाद और जरूरी कागजात चुरा लिए। घटना 16 अक्टूबर की देर रात की बताई जा रही है। मामले में सुधा मिल्क पार्लर की संचालिका लक्ष्मी कुमारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी किए गए सामान एवं कागजात की बरामदगी की गुहार लगाई है। इधर, गंगापुर निवासी महिला प्रीति कुमारी ने घर की गली में रखी बाइक चोरी कर लिए जाने का मामला थाना में दर्ज कराया है। जबकि गनगनियां निवासी मिथुन कुमार ने टोटो चोरी होने के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.