भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के कालीबाड़ी, दुर्गाबाड़ी, मारवाड़ी पाठशाला, रेलवे वेस्ट कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां लक्खी की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को किया गया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां से परिवार की सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कामना की। वहीं दोपहर बाद कई प्रतिमाएं बड़ी खंजरपुर स्थित मुसहरी घाट पर बने कृत्रिम तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कालीबाड़ी के महासचिव बिलास कुमार बागची ने बताया कि सोमवार को विधि-विधान के साथ मां लक्खी की पूजा हुई और दोपहर बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए मुसहरी घाट ले जाया गया। जहां बने कृत्रिम तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नम आंखों से भक्तों ने दी मां लक्खी को विदाई, शंखनाद ...