Bhagalpur News: सीसीटीवी कैमरे चालू कराने का दिया गया निर्देश
भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: भागलपुर। डीएम ने सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में बंद कैमरों को चालू कराने को कहा है। थानाध्यक्ष के पत्र को आधार बनाकर कहा गया कि श्रावणी मेला के आयोजन के दृष्टिगत शहरी क्षेत्र में निरीक्षण के क्रम में कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा बंद अवस्था में पाया गया है। मेला अवधि में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था के संधारण के लिए शहरी क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कराकर बंद पड़े कैमरों की अविलम्ब मरम्मत कराया जाना जरूरी है। डीएम ने अजगैबीनाथ धाम मंदिर एवं मंदिर परिसर में लाइटिंग तथा सौन्दर्यीकरण का कार्य भी कराने को कहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : श्रावणी मेला की तैयारियों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.