Bhagalpur News: सीसीटीवी की निगरानी के लिए व्यक्ति की तैनाती
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ट्रायसम भवन में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक एसडीओ राकेश रंजन की अध्यक्षता में हुई। एसडीओ ने कहा कि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूजा समितियों से समस्याएं और सुझाव भी लिए। एसडीओ ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य करते हुए उसकी निगरानी के लिए हर समय एक व्यक्ति की तैनाती का निर्देश दिया। पंडालों में प्रवेश और निकास के अलग-अलग द्वार बनाने तथा पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक रखने को कहा। प्रत्येक प्रतिमा स्थल पर नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं और चेकलिस्ट के 20 बिंदुओं का अनुपालन अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पंडालों में सीसीटीवी लगवाएं, सदस्य पहचान पत्र बनवाएं:सीओ पंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.