भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: नवगछिया। निज संवाददाता। जाह्नवी चौक स्थित एक सीमेंट गोदाम में गुरुवार को काम के दौरान करंट लगने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सकलदेव यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सकलदेव ट्रक से सीमेंट की बोरियां उतार रहा था। इसी दौरान गोदाम में लगी एक मशीन में करंट आ गया और उसके संपर्क में आते ही वह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...